Error loading page.
Try refreshing the page. If that doesn't work, there may be a network issue, and you can use our self test page to see what's preventing the page from loading.
Learn more about possible network issues or contact support for more help.

Kahani Doctor Saab Ki / कहानी डॉक्टर साहब की

ebook
2 of 2 copies available
2 of 2 copies available

इंसानी ज़िंदगी इम्तिहान है, कइयों की ज़िंदगी में कई इम्तिहान हैं। लेकिन डॉक्टरी एक ऐसा पेशा है, जहाँ हर दिन हर डॉक्टर के लिए एक नहीं, कई इम्तिहान हैं। हर मरीज़ डॉक्टर के लिए एक इम्तिहान है। डॉक्टर इम्तिहान में कामयाब है, तो मरीज़ की हालत सुधरेगी और नाकामयाब है, तो मरीज़ की हालत बिगड़ेगी। हर मरीज़ डॉक्टर के सामने एक चुनौती पेश करता है।

कई मायनों में डॉक्टर महान है। डॉक्टर अपने अर्जित ज्ञान-विज्ञान, अनुभव, प्रतिभा से न सिर्फ़ मरीज़ का रोग दूर करता है, बल्कि परोक्ष रूप से उसके दुख और दर्द को भी दूर भगाता है।

डॉक्टरों के जीवन से जुड़े अलग-अलग पहलुओं को जानने-समझने के लिए पत्रकार अरविंद यादव ने देश-भर में कई डॉक्टरों से मुलाक़ात की। कई डॉक्टरों की कहानी उन्हीं की ज़ुबानी सुनी। कहानियाँ सुनने के बाद उन्हें एहसास हुआ कि हर डॉक्टर की कहानी दूसरे डॉक्टर से जुदा है। हर डॉक्टर ही अपनी अलग दिलचस्प कहानी है। अरविंद यादव ने इन्हीं दिलचस्प कहानियों में सबसे ज़्यादा दिलचस्प और बेहद अनूठी कहानियों को 'कहानी डॉक्टर साहब की' नाम वाली किताबों की कड़ी में लाने का फ़ैसला लिया। यह किताब पहली कड़ी हैं और इसमें जिन डॉक्टरों की कहानियाँ हैं, उनमें अक्षय कुमार बिसोई, खलीलुल्लाह, अशोक सेठ, चंद्रशेखर यादव, राकेश यादव, संजीव बगई, विजय दीक्षित, पीवीएलएन मूर्ति, रंगनाथम, हनुमंत राव, संजय अग्रवाल और सौमित्र रावत शामिल हैं। इन सभी डॉक्टरों की कहानियाँ कामयाबी की कहानियाँ हैं और इन कहानियों के ज़रिये डॉक्टरी जीवन के अलग-अलग रोचक पहुलों को जानने में मदद मिलती है। कामयाबी की इन कहानियों में जीवन को सार्थक और सफल बनाने के मंत्र भी छिपे हुए हैं।

  • Creators

  • Publisher

  • Release date

  • Formats

  • Languages

Formats

  • Kindle Book
  • OverDrive Read
  • EPUB ebook

Languages

  • Hindi

Loading