हम जब भी पीछे मुड़ कर देखते हैं तो कई बातें याद आती हैं। कई लोग याद आते हैं और कई किस्से भी याद आते हैं। कुछ यादें हमें हंसा जाती हैं तो कुछ आंखें नम कर देती हैं। जो गुजर गया वो तो लौट कर आ नहीं सकता पर कुछ एहसास जो हम लफ़्ज़ों में बयां नहीं कर पाए उनको इस किताब के पन्नों में समेटा है। ये सिर्फ किसी एक इंसान की कहानी नहीं है ये हम सब की है। वो लोग जो शब्दों के जरिए अपने दिल की बात कह नहीं पाते उन्हें लिख देते हैं और जो लिख भी पाते बस महसूस करते हैं वो पढ़ लेते हैं।
इस किताब में आपको शायद सबसे बेहतर शेर और कविताएं न मिले पर अपने खोए हुए एहसास जरूर वापस मिल जाएंगे।