संसार के महान पुरुषों के कई ऐसे उदाहरण आपको मिल जाएँगे जिन्होंने सिर्फ सोचा, उस सोच के अनुरूप कार्य किया और मनचाही मंज़िल उन्हें प्राप्त हो गई। लोगों के मन में विचार आता है कि वह अलग होंगे, उनकी बुद्धिमत्ता अलग होगी, परंतु यदि उनके जीवनी में जाकर झाँकें तो पता चलता है कि उनके सामने कई विपरीत परिस्थितियाँ उत्पन्न हुई फिर भी वह सफल हुए। ऐसी क्या अलग चीज़ थी जिसने उन्हें सबसे अलग किया और सफलता की ख़ुशी के मुक़ाम पर बिठा दिया।
यह पुस्तक उन पाठकों के लिए जो वर्तमान में चाहे जिस स्थिति में हो, यदि अच्छी स्थिति में है तो उनकी स्थिति और बेहतर हो जाएगी, बुरी स्थिति में हो तो स्थितियों में सुधार हो जाएगा। अन्य लोगों के साथ उनके संबंध अधिक मधुर हो जाएँगे।...